फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulwama terror attack: martyrs dead bodies arrived in Shamli for funeral, every eye was wet

पुलवामा आतंकी हमला: अंतिम संस्कार के लिए शामली पहुंचे शहीदों के शव, हर आंख हुई नम    

Sat, 16 Feb 2019 11:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Feb 2019 11:00 AM IST
सार

  • हाथों में तिरंगे लेकर जवान प्रदीप की अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोग।
  • पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकवाद का जताया विरोध। 
  • केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा रहे मौजूद। 

विज्ञापन
Pulwama terror attack: martyrs dead bodies arrived in Shamli for funeral, every eye was wet
shamli news

विस्तार

लवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवान प्रदीप और अमित सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दोनों की अंतिम यात्रा में उमड़े लोगों में जबरदस्त गुस्सा भी था और लोगों ने ‘जवानों की शहादत का बदला लो के नारे लगाए।’ केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास  राज्य मंत्री सतपाल सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद मुजफ्फरनगर संजीव बालियान, सांसद सहारनपुर राघव लखनपाल, सहित शामली और मुजफ्फरनगर के भाजपा विधायकों ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरे देश आहत और आक्रोशित है। हर समाज के लोगों ने जम्मू काश्मीर में आतंकवाद समाप्त करने व पाक को कड़ा जवाब दिए जाने की मांग उठाई हैं। शामली के दोनों जवानों के शव शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव लाए गए। इस दौरान लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश दिखा। तिरंगे में लिपटे इन शूरवीरों के पार्थिव शरीर को देख हर आंख नम हो उठी। 
विज्ञापन


दोनों जवानों के शव रात को दिल्ली पहुंच गए थे। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि मध्यरात्रि तक दोनों के शव दिल्ली से सीधे उनके निवास स्थानों पर पहुंचे। यहां जैसे ही जवानों के शव शामली पहुंचे लोगों का हुजूम देश के लाड़लों के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। लोग भारत माता, जय हिंद और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जिले के दोनों जवानों की अंत्येष्टि शनिवार सुबह के समय तय की गई थी। डीएम ने शुक्रवार रात दोनों परिवारों के यहां जाकर उनकी सहमति से अंत्येष्टि का समय तय किया।

गांव बनत के शहीद जवान प्रदीप की अंत्येष्टि सुबह 8.30 बजे हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जवान प्रदीप के अंतिम यात्रा में शामिल हुए। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और आतंकवाद के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। 

केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा मौजूद रहे। इसके अलावा प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। उधर, शहर के रेलपार कालोनी निवासी अमित की अंत्येष्टि इसके बाद की जाएगी। 

25 लाख और परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी 
प्रदेश के गन्ना मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शहीद जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये राशि और एक सदस्य को नौकरी और उनके गांव के लिंक मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार पूरी तरह शहीद परिवारों के साथ खड़ी है। 

अंत्येष्टि तक जनपद के बाजार बंद रखने का आह्वान 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि आतंकी हमले में शहीद जनपद के दोनों जवानों की अंत्येष्टि होने तक शामली शहर और सभी कस्बों के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई है। अपील की गई है कि सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दें।  

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना बेहद दुखद है। पूरा देश और सरकार शहीद परिवारों के साथ है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। - सुरेश राणा गन्ना मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार 

आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। आतंकवादियों द्वारा इससे घृणित कार्य नहीं हो सकता है। हर हालात में बदला लिया जाएगा। - तेजेंद्र निर्वाल भाजपा  विधायक शामली।       

आतंकी हमले की में निंदा करती हूं। अमर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं। - भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में जो हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं उनको श्रद्धांजली अर्पित करता हूं। इन सभी वीरों के परिवारों के दु:ख में शामिल हूं। - अब्दुल वारिस राव पूर्व विधायक थानाभवन।

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी सरकार का हरसंभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। - प्रोफेसर डाक्टर सुधीर पंवार राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed