फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public relations were done for the unveiling of the statue of Maharaja Surajmal.

Meerut News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण के लिए जनसंपर्क किया

Sat, 28 Mar 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Public relations were done for the unveiling of the statue of Maharaja Surajmal.
माछरा। गांव अमरपुर में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ अनेक भाजपा के लोग गा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। सकौती टांडा में रविवार को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नेतृत्व में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। नुक्कड़ सभा आयोजित कर अधिक से अधिक संख्या में अनावरण कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने क्षेत्र के पसवाड़ा, भटीपुरा, शोल्दा, अमरपुर आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर जनसंपर्क किया। गांव अमरपुर में प्रधान कुंवर नीरज काजला के आवास पर ग्रामीणों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। यहां नुक्कड़ सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भरतपुर रियासत के संस्थापक महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का शनिवार को हितकारी किसान इंटर कॉलेज सकौती टांडा में अनावरण किया जाएगा। महाराजा सूरजमल की पीढ़ी से राजस्थान में मंत्री विश्वेंद्र सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विजयपाल सिंह काजला, भाजपा नेता यशवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह, समरपाल सिंह, बब्बल प्रधान, जयवीर सिंह काजला, वीर बहादुर सिंह, सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed