फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public Meeting in Nangla Rathi: Call to Make the 'Brotherhood Rally' a Success

Meerut News: नंगला राठी में जनसभा, भाईचारा रैली को सफल बनाने का आह्वान

Wed, 25 Mar 2026 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Public Meeting in Nangla Rathi: Call to Make the 'Brotherhood Rally' a Success
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




दौराला (मेरठ)। गौतमबुद्ध नगर के दादरी में 29 मार्च को प्रस्तावित समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार देर रात नंगला राठी गांव में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर उसे सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

जनसभा के आयोजक सपा के प्रदेश सचिव बाबू सिंह आर्य रहे। सभा को संबोधित करते हुए रैली के संयोजक राजकुमार भाटी ने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने लोगों से बड़ी संख्या में भागीदारी करने की अपील की। जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी और मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष ईलम सिंह ने भी रैली की महत्ता बताते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन




समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिकंदर यादव, मोनू पंवार, पुष्पेंद्र कसाना, आदित्य सिंह महाशय, महेंद्र सिंह, आशीष राणा और सतपाल मैनेजर ने भी विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। सभा की अध्यक्षता भारत बीर सिंह ने की। इस मौके पर महेश मुखिया, चंद्रमान मुकदम, विनीत मोतला, यशोवर्धन छोकर, सतवीर आर्य, सलेक प्रधान, संजय मोतला, अनुभव मोतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed