{"_id":"6a32aea3ed7ee1088407630d","slug":"public-inconvenienced-by-route-changes-for-buses-running-from-meerut-to-hapur-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1220213-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों के रूट परिवर्तन से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों के रूट परिवर्तन से जनता परेशान
विज्ञापन
नोट: हापुड़, बुलंदशहर के लिए भी ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- असौड़ा से किठौर सड़क- बाईपास होकर जा रही है रोडवेज बस
- यात्रियों को शहर में अंदर जाने के लिए ई-रिक्शा का लेना पड़ रहा है सहारा
- बाईपास से शहर में नहीं घुसने दी जा रही हैं बस, परिवहन निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों के मार्ग में परिवर्तन के कारण यात्री परेशान हैं। जो यात्री हापुड़ शहर में जाना चाहते हैं वह अब असौड़ा गांव तक ही पहुंच रहे हैं। यहां से सभी यात्रियों को थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा के माध्यम से हापुड़ शहर पहुंचना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा को लेकर सोहराबगेट डिपो के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण किया।
मेरठ से हापुड़- बुलंदशहर के लिए सोहराब गेट डिपो से रोडवेज बसें चलती हैं। अलीगढ़, आगरा जाने वाली सभी बसें बाईपास से गुजर जाती हैं। हापुड़ तक चलने वाली परिवहन निगम और अनुबंधित बसों का मार्ग हापुड़-दिल्ली रेलवे ओवरब्रिज से होकर जाता है। बताया जा रहा है कि हापुड़ में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनाए गए ओवरब्रिज के मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। जिसके कारण मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों को असौड़ा से किठौर सड़क और बाईपास से भेजा जा रहा है। जिसके कारण हापुड़ शहर जाने वाले यात्री असौड़ा से ई-रिक्शा के माध्यम से शहर पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में सोहराब गेट डिपो के एआरएम राजीव का कहना है कि हापुड़ में ओवरब्रिज पर काम चल रहा है। जिसके कारण मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों को असौड़ा से किठौर मार्ग होते हुए बाईपास से ततारपुर और फिर शहर में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक परिचालकों की शिकायत है कि ततारपुर से हापुड़ शहर जाने वाले मार्ग पर बसों को शहर जाने से पुलिस रोक रही है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। पूरा मार्ग का निरीक्षण किया गया है। इस संबंध में हापुड़ पुलिस को भी पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -