{"_id":"58b3339b4f1c1b14728309e3","slug":"public-in-problem-due-to-low-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम और ठेकेदार की खींचतान में पतली हुई गंगाजल की धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम और ठेकेदार की खींचतान में पतली हुई गंगाजल की धारा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम का भवन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निगम द्वारा ठेकेदार को पेमेंट न मिलने पर सर्किट हाउस जलाशय से पानी की सप्लाई प्रभावित होने के बाद भोला की झाल से भी प्रेशर कम हो गया। इस कारण पानी आपूर्ति बाधित होने से करीब 10 लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन के भीतर विवाद खत्म होने की उम्मीद है।
शहर के एक बड़े हिस्से में भोला की झाल से आ रहे गंगाजल की सप्लाई होती है। इसमें घंटाघर टाउन हॉल जलाशय, बच्चा पार्क जलाशय, सर्किट हाउस जलाशय सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। एक सप्ताह से तीनों जलाशयों से जुड़े इलाकों में गंगाजल का प्रेशर नहीं है। इस कारण लगभग आठ से दस लाख जनसंख्या पानी को लेकर परेशान है। रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी गंदा आया। इसी प्रकार घंटाघर और बच्चा पार्क जलाशय से जुड़े इलाकों का भी यही हाल रहा। प्रेेशर कम होने के कारण पानी पहली मंजिल तक भी नहीं पहुंचा। लोग जल निगम अधिकारियों से शिकायत करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने रविवार को छुट्टी में समाधान कराने की कोशिश नहीं की। जल निगम के परियोजना प्रबंधक और अवर अभियंता के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो बात ही नहीं हो सकी। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सक्सेना का कहना है कि हमने जल निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है। सोमवार को जल निगम के अधिकारियों से बैठकर बात करेंगे।