फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pub was running under the guise of cafe, crossing the limits of obscenity

Meerut News: कैफे की आड़ में चल रहा था पब, अश्लीलता की हदें पार

Fri, 03 Nov 2023 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pub was running under the guise of cafe, crossing the limits of obscenity
मेरठ। शिवपुरी में बृहस्पतिवार को पुलिस ने कैफे के आड़ में चलाए जा रहे पब का पर्दाफाश किया। यहां छापा मारकर युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। शराब और बीयर की बोतलें जब्त कीं। पुलिस ने कैफे में काम करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। कैफे को सील कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने कैफे में कालगर्ल बुलाकर पार्टियां किए जाने का आरोप भी लगाया है। बृहस्पतिवार को कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें कैफे में अश्लीलता की सारी हदें पार होती दिख रही हैं।
विज्ञापन



ईव्ज पेट्रोल पंप के बराबर शिवपुरी में ट्री हाउस के नाम से कैफे लंबे समय से चल रहा था। यहां अपत्तिजनक काम किए जाने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यहां छापा मारा। अंदर का हाल देखकर पुलिस भी भौचक्का रह गई। कई स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूल की ड्रेस में मौजूद मिलीं। रंग-बिरंगी डिस्को लाइट के बीच वहां भड़काऊ संगीत बज रहा था। जैसे ही पुलिस टीम अंदर पहुंची तो स्कूली छात्र-छात्राएं भागने लगे। हॉल के पीछे तीन केबिन बने मिले, यहां न कोई खिड़की है और न वेंटिलेशन। इन केबिनों को युवक, युवतियों को घंटे के हिसाब से दिया जाता था। पुलिस ने यहीं से एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
विज्ञापन




शराब, हुक्का, सिगरेट सब मिलता है

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन यहां लेट नाइट पार्टियां चलती हैं। यहां आपत्तिजनक काम होते हैं। युवाओं को सिगरेट, शराब, हुक्का सभी व्यवस्था मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनवरी में भी हुई थी कार्रवाई

यहां पहले हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई थी। 18 जनवरी को सर्विलांस टीम और सीओ सिविल लाइन ने छापा मारा था और युवक-युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।


अश्लील डांस करते युवती का वीडियो वायरल

कुछ दिन पुराना एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कैफे में अश्लील डांस करती हुई युवती लड़कों के साथ दिखाई दे रही है। पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में कैफे में अवैध गतिविधि चलाई जा रही थीं। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


पार्षद उत्तम सैनी ने कैफे संचालक नदीम के खिलाफ तहरीर देकर कैफे बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले भी कैफे पर छापा मारा गया था लेकिन बाद में इसे खोल दिया गया। इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।



सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि एडीएम सिटी को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट दे दी गई है। होटल सील कर युवक-युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।




वर्जन



कैफे में शराब पिलाई पा रही थी। इस संबंध में आबकारी विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। एडीएम सिटी को भी एक रिपोर्ट भेजी गई है। जो एक युवक-युवती पकड़े गए हैं, उनका रिश्ता हो गया है। जल्द उनकी शादी है। उनके परिजनों को सौंप दिया है। कैफे में काम करने वाले दो युवकों का 151 में चालान किया जा रहा है। - पीयूष सिंह एसपी सिटी मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed