फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pt usha will run on 8th march

8 मार्च को तेजाब पीड़िताओं के सम्मान में दौड़ेगीं उड़नपरी पीटी उषा

Wed, 04 Mar 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
pt usha will run on 8th march
8 मार्च को तेजाब पीड़िताओं के सम्मान में दौड़ेगीं उड़नपरी पीटी उषा
विज्ञापन

मेरठ। किसान ट्रस्ट द्वारा तेजाब पीड़िताओं के सम्मान में 8 मार्च को आयोजित होने वाली 5 किमी. दौड़ में उड़नपरी पीटी उषा भी शामिल होंगी। पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड विजेता पीटी उषा एथलेटिक खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श हैं। उनके आने की सूचना पर खिलाड़ियों में उत्साह है।
जिला एथलेटिक संघ सचिव अनु कुमार ने बताया 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसान ट्रस्ट की ओर से दौड़ का आयोजन होगा। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किसान ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह किसान ट्रस्ट के संस्थापक रहे हैं। जिला एथलेटिक संघ सदस्य मनोज मलिक, विवेक मलिक, सविता चौधरी, अरुण कुमार, कोमल चौधरी, कविता पाल, विशाल सक्सेना, कोच गौरव त्यागी, अमित तेवतिया, वीरेंद्र व गौरव गहलोत ने पीटी उषा के दौड़ में शामिल होने की खबर पर खुशी जाहिर की। अनु कुमार ने बताया जिला एथलेटिक संघ ने प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपना पंजीकरण काउंटर खोल दिया है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खिलाड़ी और अन्य धावक पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि पंजीकरण 6 मार्च तक होगा।
विज्ञापन

रालोद ने दौड़ को सफल बनाने में झोंकी ताकत
कैलाश प्रकाश स्टेडियम से 8 मार्च को आयोजित होने वाली 5 किमी. दौड़ को सफल बनाने को लेकर रालोद जिला इकाई ने ताकत झोंक दी है। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर चौधरी ने बताया दौड़ के लिए पंजीकरण कराने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि दौड़ के प्रचार प्रसार को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। पंजीकरण के लिए 9958447448 पर मिस्ड कॉल भी कर सकते हैं। जयंत चौधरी द्वारा शुरू यूथ फिटनेस इनिशियेटिव मुहिम के तहत दौड़ का आयोजन हो रहा है। जिसमें पांच तेजाब पीड़िताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। अभी तक दौड़ के लिए 1 हजार से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम का निरीक्षण किया
किसान ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम का निरीक्षण किया। दौड़ का शुभारंभ स्टेडियम से होगा। निरीक्षण के दौरान रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, मुकेश जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र संघ राजीव बालियान, सुनील रोहटा, अनु कुमार जिला एथलेटिक संघ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed