{"_id":"6943028fd5a2711da90be4a2","slug":"protests-at-tehsils-registry-office-locked-meerut-news-c-27-1-smrt1043-167635-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसीलों पर प्रदर्शन, राजिस्ट्री दफ्तर पर ताला जड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसीलों पर प्रदर्शन, राजिस्ट्री दफ्तर पर ताला जड़ा
Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : credit
बिजनौर/धामपुर/नजीबाबाद। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिए गए। जिला मुख्यालय पर रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर और नगीना तहसीलों में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता जिला बार अध्यक्ष यशपाल सिंह एवं सचिव विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में जजी से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। अपनी मांग के संबंध में एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। कचहरी के अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला जड़ दिया। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वादकारी परेशान रहे। उधर, रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने आने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष मुनेश चाहल, ममतेश चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह, मोहित चौधरी, मोहित मलिक, पंकज भारद्वाज, जैनब परवीन, विभोर कौशिक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
धामपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रजिस्टर कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदारों व एसडीएम कोर्ट में भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार रखा। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, राजपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, योगेश कुमार , प्रशांत कुमार, लोकेश एडवोकेट, गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नजीबाबाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार गहलौत, महामंत्री कामेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। सभी ने एक स्वर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। प्रदर्शन में बागेश्वरनाथ गोयल, टीकम सिंह, संजय त्यागी, मोहम्मद जाफिर, अशोक तोमर, मो. राशिद, मो. फहीम, मो. घनश्याम, अरविंद राजपूत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।