फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest to be held against sealing and UPI charges: Lokesh Agarwal

सीलिंग और यूपीआई पर चार्ज के विरोध में होगा प्रदर्शन : लोकेश अग्रवाल

Mon, 05 Oct 2026 05:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Protest to be held against sealing and UPI charges: Lokesh Agarwal
- सात अक्तूबर को यूपीआई का पुतला दहन करेंगे, 14 को मेडा के खिलाफ दिया जाएगा धरना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मवाना रोड स्थित मीनाक्षीपुरम कार्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें यूपीआई पर चार्ज, खाद्य विभाग की सैंपलिंग, सीलिंग-ध्वस्तीकरण और बैंकों के अनावश्यक चार्ज के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया।

लोकेश अग्रवाल ने बताया कि सात अक्तूबर को मेघदूत चौराहे पर यूपीआई का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। 14 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना दिया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि 21 अक्तूबर को सीलिंग-ध्वस्तीकरण और 28 अक्टूबर को बैंक चार्ज के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, जिला महामंत्री इसरार सिद्दीकी, महानगर महामंत्री राम अवतार बंसल, सुशील जैन, गौरव गोयल, फरागत राणा, अश्वनी बिश्नोई, आशीष सिंगल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed