{"_id":"61328a978ebc3eb6e52212ad","slug":"protest-on-nagar-aayukt-karyalya-by-parshad-meerut-news-mrt5546616156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए से हैंडओवर कालोनियों मे विकास कार्य न होने पर पार्षदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए से हैंडओवर कालोनियों मे विकास कार्य न होने पर पार्षदों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर पार्षदों का हंगामा
मेरठ। एमडीए की ओर से नगर निगम को हैंडओवर की गई कालोनियों में विकास कार्य न कराए जाने से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हंगामा किया। साथ ही एमडीए से मिले 15 करोड़ रुपये से सभी कालोनियों में समान कार्य कराने की मांग की।
एमडीए ने विकसित कालोनी पांडव नगर, रक्षापुरम, गंगानगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार सहित आठ कालोनी नगर निगम को हैंडओवर की थी। कालोनियों के विकास के लिए नगर निगम को 15 करोड़ रुपये भी दिए थे। लेकिन नगर निगम प्रशासन है कि कालोनियों में विकास कार्य कराने को तैयार ही नहीं है।
शुक्रवार को पार्षद गुलवीर सिंह, संजय सैनी, विजय सोनकर और महेशपाल नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर पहुंचे। पार्षदों ने आरोप लगाया कि तमाम दावों के बावजूद यहां विकास कार्य अटके हुए हैं। एमडीए से 15 करोड़ रुपये मिले काफी समय हो गया है, लेकिन कार्य नहीं कराया जा रहा है। पार्षदों का आरोप है कि वेदव्यासपुरी में विकास कार्यों के लिए साढ़े चार करोड़ के टेंडर निकाल दिए हैं। अन्य कालोनियों में विकास कार्यों के टेंडर निकालने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि हैँडओवर की गई एमडीए की सभी कालोनियों में विकास कार्य जल्द कराए जाएंगे।