{"_id":"635457c831f7c64a172df82a","slug":"protest-on-adj-office-city-news-mrt610744817","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगला शेखू प्रकरण: एडीजी जोन कार्यालय में ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगला शेखू प्रकरण: एडीजी जोन कार्यालय में ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
नंगला शेखू प्रकरण : एडीजी जोन कार्यालय में ग्रामीणों का हंगामा
मेरठ। नंगला शेखू गांव में हैविन खान और उनके परिवार के घरों में चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके विरोध में शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने एडीजी मेरठ जोन कार्यालय में हंगामा किया। आरोप है कि इंचौली पुलिस ने पहले एकतरफा कार्रवाई की और अब चोरी का मुकदमा नहीं लिखा है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें।
इस गांव में चार अक्तूबर से सैनी और मुस्लिम पक्ष के लोगों में विवाद चल रहा है। मारपीट और पथराव में कुलदीप सैनी और उनके भतीजे पवन सैनी घायल हुए थे। इसमें हैविन खान और शौकत अली जेल चले गए थे। जमानत से छूटने के बाद सैनी समाज के लोगों ने इंचौली थाने में धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद से दोनों पक्ष के लोगों में फिर से तनाव की स्थिति बनी थी। मुस्लिम पक्ष के लोग घर पर पलायन के पोस्टर चस्पा करके शहर में अपने रिश्तेेदार के यहां पर चले गए थे।
शुक्रवार को लौटे तो पता चला कि उनके घरों में चोरी हो गई। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना कि दो पक्षों में विवाद है। इसके चलते चोरी की घटना संदिग्ध है। शनिवार को हैविन खान, उसके साथी शान मोहम्मद और परिवार के लोग एडीजी मेरठ जोन से मिले। एडीजी ने सीओ सदर देहात से जांच कराने का आश्वासन दिया है।