फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in wine shop,. fire

लिसाड़ी में शराब के ठेके में तोड़फोड़, आगजनी, पथराव

Wed, 05 Apr 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
protest in wine shop,. fire
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ी गांव के नूरनगर हाल्ट स्थित देसी शराब के ठेके में मंगलवार सुबह सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर दी। कर्मचारियों को पीटते हुए शराब की बोतलें बाहर फेंककर आग लगा दी। पथराव होने पर पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकारकर खदेड़ा। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ठेका सेल्समैन ने थाना लिसाड़ी गेट में पांच महिलाओं समेत 19 लोगों के खिलाफ नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, आगजनी, तोड़फोड़, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महिलाओं का कहना है कि इस शराब ठेके पर लोगों का झुंड लगा रहता है, जिससे महिलाओं से छेड़खानी होती है। घर के मर्दो को शराब की लत लग चुकी है, जिससे घरों में विवाद होता है। शिकायत के बावजूद पुलिस भी महीना वसूलकर चली जाती है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने लाठी-डंडों के साथ ठेके पर धावा बोल दिया। भीड़ ने ठेका बंद करने की कोशिश की तो ठेके के कर्मचारियों ने विरोध किया। जिस पर भीड़ ने ठेके में तोड़फोड़ करते हुए शराब की बोतलें बाहर फेंकनी शुरू कर दी। ठेके के सेल्समैन राहुल और अन्य कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिसके बाद शराब की बोतलों में आग लगा दी गई।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर सीओ कोतवाली रणविजय सिंह लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी और नौचंदी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को कानून हाथ में न लेने की नसीहत दी तो महिलाएं पुलिस से ही उलझ गईं। हाथापाई की नौबत आ गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा तो कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भीड़ को दौड़ा दिया। पिटाई से घायल सेल्समैन राहुल को अस्पताल ले जाया गया। सेल्समैन ने करीब साढे़ तीन लाख का नुकसान बताया है। सीओ कोतवाली ने बताया कि मौके से लाला, मोनू और अंकित को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed