फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in shastrinagar wine shop

शास्त्री नगर में शराब के ठेके में तोड़फोड़, हंगामा

Mon, 10 Apr 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
protest in shastrinagar wine shop
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शास्त्री नगर में कुटी चौराहा स्थित शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर रविवार की रात महिलाओं ने धावा बोल दिया। महिलाओं ने सेल्समैन से हाथापाई कर शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर दी। महिलाओं ने शराब के पव्वे छीनकर फेंकने शुरू कर दिए तो अफरातफरी मच गई। एक पव्वा सिपाही के सिर में जाकर लगा। सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

शास्त्री नगर में कुटी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास देशी शराब का ठेका है। इस ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर एक सप्ताह से बखेड़ा चल रहा है। कुटी, आई ब्लॉक शास्त्रीनगर और शेरगढ़ी की महिलाओं का आरोप है कि हाईवे पर शराब के ठेके बंद हो गए हैं, लेकिन यह ठेका बंद नहीं हुआ। इस ठेके पर शराब पीकर लोग गाली गलौज करते है। पांच दिन पहले महिलाओं ने जाम लगाकर हंगामा किया था। शनिवार को 40-50 महिलाओं ने ठेका बंद कराने की मांग को लेकर को एसएसपी ऑफिस पर धरना दिया था। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे महिलाएं ठेके पर पहुंची और तोड़फोड़ की। इस दौरान सेल्समैन से भी मारपीट की गई। महिलाओं ने ठेके के बाहर शराब का पव्वा खरीद रहे हापुड़ रोड निवासी बिजेंद्र की भी पिटाई कर दी। महिलाओं ने ठेेके में रखे शराब के पव्वे फेंकने शुरू कर दिए। महिलाओं ने आग लगाने की बात कहकर नारेबाजी की तो आसपास के लोगों के होश उड़ गये। सूचना पर एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा मौके पर पहुंचे। सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। हंगामा करने वालों में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर, अर्जुन सिंह, विमलेश, कमलेश, लता कुमारी, राधिका, सौदान सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भजन कीर्तन करने पहुंची महिलाएं
शराब के ठेके पर कुछ महिलाएं हनुमान जी की तस्वीर लेकर ठेके के सामने भजन कीर्तन करने पहुंची। पुलिस ने महिलाओं से कहा कि कानून हाथ में न लें। महिला पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं और आसपास के लोगों को फटकार कर भगा दिया और वहां भजन कीर्तन नहीं होने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed