{"_id":"6a9eeb8547442792a3006a32","slug":"protest-in-central-market-by-women-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1295823-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिलाओं ने दिया धरना, पुनर्वास नीति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिलाओं ने दिया धरना, पुनर्वास नीति का विरोध
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में महिलाएं लगातार धरना दे रही हैं। सोमवार को 156 वें दिन भी महिलाओं ने धरना जारी रखा। वहीं बाजार में सील हुए 44 संपत्तियों पर लगातार आवंटी हथौड़ा व डि्रल मशीन चलवाकर ध्वस्त करा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुनर्वास के लिए नीति लोगों की सहमति से ही बनेगी।
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के सेक्टर-2 में महिलाओं ने सोमवार को भी धरना जारी रखा। महिलाओं का कहना है कि उन्हें पुनर्वास नीति नहीं चाहिए। उनके जहां पर मकान हैं, वहीं निवास रहे ऐसा नियम बनाया जाए। शीतल पुजानी, प्रभा बंसल, जगरोशनी, उर्मिला रानी, रजनी, राधा गुप्ता, रूपाली शर्मा, प्रवेश समेत विभिन्न महिलाओं ने धरना दिया। वहीं उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि लोगों की सहमति से ही नीति को लाया जाएगा। लोगों से इस संबंध में कई स्तर पर वार्ता भी की गई है।
-- -- -- -- -