फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest by peoples of OBC for demand of reservation in collectorate office at Meerut

आरक्षण की मांग को लेकर प्रजापति समाज का जोरदार प्रदर्शन, छह घंटे तक घेरा कलक्ट्रेट

Fri, 20 Sep 2019 01:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Sep 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Protest by peoples of OBC for demand of reservation in collectorate office at Meerut
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रजापति समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के बैनर तले प्रजापति समाज के लोगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मेरठ के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़ के जिले से भी आए समाज के लोग शामिल हुए। लोगों ने 6 घंटे तक कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रजापति/कुम्हार समाज को अनुसूचित जाति आरक्षण में शामिल कर लाभ देने की मांग की। 

विज्ञापन


गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे मेरठ समेत आसपास के जनपदों से प्रजापति समाज के लोग भारी संख्या में कमिश्नरी चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह पार्क पर एकत्र हुए। इसके बाद विशाल जुलूस के रूप में समाज के लोग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचे और यहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान समाज की महिलाएं भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने अपने लिए खिचड़ी और पानी की व्यवस्था भी कर रखी थी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने बताया कि संविधान में कुम्हार जाति को शिल्पकार अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कर लिया गया, लेकिन सियासी दलों ने प्रजापति समाज की हमेशा ही अनदेखी की है, ऐसे में समाज आज भी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, राजनैतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2006-07 की इथनोग्राफिक रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव पास कर समाज को उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लाभ, शिल्पकार अनुसूचित जाति के लाभ दिए जाए। साथ ही इथनोग्राफिक रिपोर्ट सहित पूर्व की भांति प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाए और समाज को केंद्रीय अनुसूचित जाति की सूचि में शामिल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली दरें बढ़ाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन, रालोद कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सपा सरकार के दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप ने कहा समाज को भ्रमित किया जा रहा है। समाज का उत्थान आरक्षण से ही संभव है। सुरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि समाज के लोगों को अपने हक लेने के लिये जागरूक होना पड़ेगा। यह सरकार समाज के हकों की अनदेखी कर रही है, ऐसे में अपने हकों के लिए समाज को संगठित होना पड़ेगा। इस दौरान राजेश्वर, मोती सिंह, मंचा सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुमित प्रजापति, दौलत राम, दिनेश प्रजापति और एडवोकेट जयप्रकाश कश्यप ने मौजूद रहे।
 
शाम पांच बजे खत्म हुआ धरना
प्रदर्शन के दौरान समाज के लोग अपना ज्ञापन डीएम को देने की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने साफ कह दिया था कि वे डीएम के अतिरिक्त किसी और अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। प्रदर्शनकारी शाम पांच बजे तक डीएम का इंतजार करते रहे। जब उन्हें पता चला कि डीएम मेरठ में नहीं है तो उन्होंने आपसी सहमति से एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed