फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest in Baghpat city against increase in electricity rates at Uttar Pradesh

यूपी: बिजली दरें बढ़ाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन, रालोद कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 11 Sep 2019 07:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 Sep 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Protest in Baghpat city against increase in electricity rates at Uttar Pradesh
कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले में विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। गन्ना किसानों से लेकर आम जन की समस्या उठाई। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 12 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि के विरोध में रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने नारेबाजी कर धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूर, व्यापारी और आम जनता पर असहनीय बिजली की दरों में वृद्धि कर दी है। गन्ना भुगतान न होने तक किसानों से वसूली न करने मांग की। 300 करोड़ रुपये वर्ष 2018-19 का बकाया है। गन्ने का भुगतान करने और 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। मोटर वाहन अधिनियम में चालान में वृद्धि कर दी है जो चालकों के साथ अन्याय है। अधिनियम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। बैंकों को विलय की घोषणा की, इससे बैंक संख्या कम होगी और कर्मचारी बेरोजगार होंगे। डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बिजली की बढ़ी दरों का चौतरफा विरोध, व्यापारी छह सितंबर को हर जिले में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कहा कि कर्ज माफी एक से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाए और जो वंचित है उनके भी एक लाख रुपये का कर्ज माफ करें। आरटीआई में किए गए संशोधन को वापस लिया जाए। चौधरी चरण सिंह पशु अनुसंधान संस्थान में पूर्व कृषि मंत्री शरद पंवार की घोषण के चलते प्रथम राष्ट्रीय गो पशुधन चिकित्सालय एवं ओडिटोरियम की स्थापना की मांग की। आधार कार्ड बनवाने में लोगों को परेशानी हो रही है। जनसेवा केंद्रों पर ही आधार कार्ड बनवाए जाए। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय कुमार, संजीव कुमार मान, अमरपाल सिंह, डॉ. मैराजुउद्दीन, अजहर खान, सतीश चौधरी, धीरज उज्ज्वल, डॉ. कृपाल सिंह, ओमबीर ढाका, सुबोध राणा, संजीव रावत, चौधरी गंगाराम, चेयरमैन सोमपाल राठी आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed