फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest by girl on bjp leader house

भाजपा नेता के आवास पर युवती का देर रात हंगामा, बेहोश भी हुई

Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
protest by girl on bjp leader house
भाजपा नेता के आवास पर युवती का देर रात हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र के जवाहर क्वार्टर स्थित एमएलसी के आवास पर एक युवती ने हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान युवती की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि युवती का रिश्ता भाजपा नेता के परिवार में एक युवक से तय हुआ था। रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर युवती ने पुलिस के सामने हंगामा किया।
इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह के मुताबिक रुड़की की रहने वाली युवती का एक साल पहले भाजपा नेता के भतीजे के साथ रिश्ता तय हुआ था। रिश्ता होने के दौरान युवती ने अपने को सीए बताया था। मंगेतर का मिलना-जुलना शुरू हो गया। बाद में पता चला कि युवती सीए कर रही है, लेकिन कंपलीट नहीं कर सकी है। रिश्ता टूटने के बाद युवती तनाव में आ गई। उनका इलाज शुरू हो गया। तीन महीने पहले युवती मेरठ आ गई थी और तब उसने सिविल लाइन क्षेत्र में हंगामा किया था। उसने अपने हाथ की नस काट ली थी। तब बड़ी मुश्किल से मामला निपटा था।
विज्ञापन

अब युवती दिल्ली में अपने रिश्तेदारों की निगरानी में थी। वह मेरठ आ गई और किसी युवक की बाइक पर बैठकर लालकुर्ती क्षेत्र भाजपा नेता के आवास पर आ गए। हंगामा करते हुए युवती की हालत भी बिगड़ गई और पुलिस को बुला लिया गया। आनन-फानन में युवती को अपने वार्ड में ही उपचार के लिए भर्ती कराया। लालकुर्ती पुलिस ने युवती के परिवार के लोगों से संपर्क साधा। देर रात रुड़की से परिजन मेरठ पहुंचे और वह अपने साथ लेकर रवाना हो गए। इस मामले में भाजपा नेता ने मीडिया से बात करने से किनारा कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवती के परिजन यह कहते हुए ले गए कि एमएलसी से उनको कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed