{"_id":"61b9046857dcf111963d2f17","slug":"protest-by-farmers-at-mda-office-meerut-news-mrt569087962","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष गुजर जाने के बाद भी किसान खाली हाथ, निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष गुजर जाने के बाद भी किसान खाली हाथ, निकाला मौन जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने कमिश्नरी से एमडीए कार्यालय तक निकाला मौन जुलूस
मेरठ। शहर की गंगानगर, वेदव्यासपुरी और लोहियानगर के किसानों ने कमिश्नरी से लेकर एमडीए कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला। उन्होंने हाथ में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। इन पर लिखा था ‘तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी खाली हाथ’ हमारी मांगे पूरी करो आदि। किसानों ने कहा कि अधिकारी कई बार बैठक कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे तीनों योजनाओं के 12 गांवों के किसानों को मौन जुलूस निकालना पड़ रहा है।
संयुक्त किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शताब्दी नगर योजना के बराबर समानता के आधार पर प्रतिकर देने का प्रस्ताव परिचालन प्रस्ताव द्वारा पास किया गया था। इसके बाद तीन वर्ष पहले कुछ किसानों को चेक वितरित किए गए, लेकिन इसके बाद कोई प्लॉट या चेक नहीं दिया गया।
उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के. बालाजी को भी ज्ञापन दिया। इसके बाद एमडीए तक जुलूस निकालते हुए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उपाध्यक्ष ने किसानों को जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। एमडीए सचिव चंद्रपाल ने कहा कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता पर लाकर निस्तारण के लिए तैयारी की जा रही है। इसके बाद तीनों योजनाओं के किसान आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा बैठक बुलाकर की जाएगी। इस मौके पर सत्यपाल सिंह, जसवीर सिंह, विनोद चेयरमैन लोहियानगर, पोपीन प्रधान, सुरेंद्र भडाना, अनिल चौधरी, मंगत सिंह मौजूद रहे।