फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest by ambulence drivers

एंबुुलेंस चालकों ने महिला अस्पताल में किया हंगामा

Sat, 06 Feb 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
protest by ambulence drivers
एंबुुलेंस चालकों ने महिला अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सैलरी समय से न मिलने पर 108 एंबुलेंस चालकों ने शुक्रवार को महिला जिला अस्पताल में हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एंबुलेंस चालकों को समझाने का प्रयास किया। उसके बाद भी एंबुलेंस चालकों ने कहा कि हमें हर बार ऐसे ही आश्वासन दिया जाता है। जब भी हम अपनी मांगों को लेकर शिकायत करते हैं तो अधिकारी ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती है।
एंबुलेंस सेवाएं देने वाली संस्था के जिलाध्यक्ष राजेश सांवरिया की अगुवाई में शुक्रवार को चालक जिला महिला अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि जिले में उनकी 80 एंबुलेंस हैं। 12 घंटे की ड्यूटी हमें करनी होती है। ऐसे भी चालक हैं, जिन्हें नवंबर माह की भी सैलरी नहीं मिली है। अन्य लोगों की तीन हजार या उससे भी अधिक सैलरी काटी जा रही है। इन गाड़ियों का नियमित मेंटीनेंस भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार लखनऊ या दूसरे जिलों में दूरदराज तक भी एंबुलेंस भेज दी जाती है। कुछ गाड़ियों के टायर खराब हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी चालकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा। हंगामा करने वालों में सुनील कुमार, राजपाल सिंह, नवीन कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed