फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest at ssp office by villagers

तोफापुर के ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा

Wed, 23 Jun 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
protest at ssp office by villagers
तोफापुर के ग्रामीणों का एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। तोफापुर गांव के लोगों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवक को गोली लगने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है, बल्कि उल्टा कार्रवाई करने की चेतावनी देकर रिश्वत मांगी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव में 12 जून को घर की छत पर बैठे अरुण यादव को गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। मंगलवार को अरुण अपने परिजन और ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे। यहां हंगामा कर आरोप लगाया कि इंचौली पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित को धमकी दे रही है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि इंचौली थाने के दरोगा ने 30 हजार रुपये की रिश्वत ली है। अरुण का कहना कि उसे कमर पर गोली लगी, जोकि शरीर में पार हो गई थी। इसके बावजूद भी पुलिस केस दर्ज करने को तैयार नहीं है। पुलिस कहती है कि गोली अरुण को खुद से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने केस दर्ज करने और दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। एसपी क्राइम रामअर्ज ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस घायल की मेडिकल रिपोर्ट भी देखने की बात कह रही है। इस मामले में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed