{"_id":"6aa8099b5f147ca19e0651e0","slug":"protest-at-sdo-office-over-rejection-of-electricity-connection-application-meerut-news-c-43-1-smrt1044-101006-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली कनेक्शन का आवेदन निरस्त करने पर एसडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली कनेक्शन का आवेदन निरस्त करने पर एसडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन
Mon, 14 Sep 2026 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन बिजली कनेक्शन निरस्त करने पर धरना प्रदर्शन करने पहुंची छोड़ की महिलाएं साथ में मौजूद छात
नई काॅलोनी अहमद मोहल्ला इस्लामाबाद में कनेक्शन के लिए किए थे ऑनलाइन आवेदन
एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर एमडी दफ्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बा स्थित नई काॅलोनी में बिजली कनेक्शन के किए गए आनलाइन आवेदन फार्म निरस्त करने पर छात्र नेताओं और भीम आर्मी छात्र सभा के पश्चिम प्रभारी शान मुहम्मद के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने शाहजहांपुर स्थित एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
छात्र नेता शान मुहम्मद ने बताया की नई काॅलोनी अहमद मोहल्ला इस्लामाबाद में विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के बाद निरस्त कर दिए हैं। उन्होंने बताया की विद्युत निगम को कागजों में कुछ कमी दिखाई दी जाती है तो विभाग अपना स्टीमेट तैयार कर कैंप लगाकर नए कनेक्शन दे सकता है। आरोप है की आवेदन में रजिस्ट्री नहीं लगाने का हवाला दिया गया । आरोप है की शिकायत के बाद जब उच्चाधिकारियों ने जांच की तो फार्म सही पाया गया।
आरोप है कुछ समय पहले नई काॅलोनी में कनेक्शन फार्म भरने के बाद छापेमारी कर कुछ विद्युत कर्मियों ने अवैध वसूली की। एक लाख तक नोटिस भेजे गए । आरोप है की उन घरों पर भी नोटिस जारी किए गए जिस प्लॉट पर केवल दीवार खड़ी है। नए कनेक्शन और नोटिस निरस्त पर सहमति बनने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। मांग पूरी न होने पर एक सप्ताह बाद एमड़ी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई। इस मामले में एसडीओ आर के पाल का कहना है कि जिस काॅलोनी की बात कही जा रही है वह अवैध है। उसमें बिना जांच के कनेक्शन नहीं दिया जा सकता। इस मामले में उच्चाधिकारियो से बात करके स्टीमेंट तैयार कर कनेक्शन दिए जाएगे।