फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest against serving non-vegetarian outside the religious place in meerut, police moved shops in hurry

मेरठ: धार्मिक स्थल के बाहर मांसाहार परोसने का विरोध, बखेड़ा होने के बाद पुलिस ने हटवाईं दुकानें

Sun, 08 Nov 2020 01:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Nov 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
protest against serving non-vegetarian outside the religious place in meerut, police moved shops in hurry
दुकानें हटवाती पुलिस - फोटो : amar ujala

मेरठ में शनिवार रात को धार्मिक स्थल के  बाहर मांसाहार परोसने वाली दुकानों का ईसाई समाज के लोगों ने विरोध किया। मामला उस समय हंगामेदार हो गया जब एक भाजपा नेता दुकानदार के समर्थन में उतर आए। इसके बाद पुलिस ने न केवल दुकानदारों बल्कि गाड़ियों में बैठे युवकों को खदेड़ दिया। क्षेत्रीय दरोगा के खिलाफ नाराजगी सामने आई है। 

विज्ञापन


लालकुर्ती थाना क्षेत्र में ईसाई समाज का धार्मिक स्थल है। इसके बाहर पिछले कुछ समय से मांसाहार परोसने वाली दुकान संचालित हैं। कुछ छोटी गाड़ियां भी यहां चिकन आदि परोसती हैं। शाम होते ही इनकी आड़ में मयखाने भी गुलजार हो जाते हैं। शनिवार शाम ईसाई समाज के लोग दुकानों के विरोध में सड़क पर आ गए।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि शराब के नशे में लोग धार्मिक स्थल के  अंदर बोतलें फेंकते हैं। दीवार पर पेशाब तक किया जाता है, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। अभी ईसाई समाज विरोध जता ही रहा था कि एक दुकानदार ने फ़ोन कर अपने परिचित भाजपा नेता दीपक शर्मा को बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि सभी दुकानों को हटाया जा रहा है तो वह शांत हो गए। पुलिस ने दुकानों को बन्द कराते हुए वहां खड़ी गाड़ियों को खदेड़ दिया। ईसाई समाज के लोगों में क्षेत्र के दरोगा इम्तियाज के खिलाफ खासी नाराजगी देखने को मिली।


उनका कहना था कि दरोगा के रहमोकरम पर दुकान चल रहीं थी। वह जल्द इस मामले में पुलिस अफसरों से शिकायत करेंगे। यहां से दोनों पक्ष थाने आ गए। ईसाई समाज के लोगों ने लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने बताया कि दुकानों को हटवा दिया गया है। दोबारा दुकान लगीं तो कार्रवाई की जाएगी।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed