फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest against sampleing

पंजाब स्वीट्स पर सैंपल भरने को लेकर हंगामा, टीम बैरंग लौटी

Wed, 08 Mar 2017 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
protest against sampleing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एफडीए द्वारा मंगलवार को गंगानगर स्थित पंजाब स्वीट्स पर सैंपल भरने को लेकर काफी हंगामा हुआ। एफडीए टीम दो सैंपल भरना चाहती थी, लेकिन एक सैंपल भरे जाने के बाद स्थानीय व्यापारी ने विरोध कर दिया। जिसके बाद टीम केवल रंगीन मटर का सैंपल भरकर लौट गई, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। व्यापारियों ने येलो कलर चमचम का सैंपल नहीं लेने दिया।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर एफडीए द्वारा सोमवार से अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह का कहना है कि हम बिना किसी फोर्स के सैंपल भरने के लिए गए थे, ताकि व्यापारी को यह कतई न लगे कि उसका शोषण हो रहा है। जिस तरह से सैंपल भरने से पंजाब स्वीट्स पर रोका गया, उसको देखकर लगता है, ऐसे में अब अभियान पुलिस फोर्स के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन


11 सैंपल भरे गए
अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को विभागीय टीम ने कुल 11 सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। गंगानगर, पल्लवपुरम के साथ दौराला क्षेत्र से सैंपल भरे गए हैं। विभागीय टीम जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाएगी। आने वाले तीन दिनों के अंदर एफडीए टीम दो शिफ्टों में अभियान चलाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह के समय दूध सप्लाई करने वालों से लेकर डेयरियों से सैंपल भरे जाएंगे। इसके बाद दोपहर में मिठाई की दुकानों से लेकर अन्य प्रतिष्ठानों से सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से भरे गए सैंपल
प्रतिष्ठान              जगह                सैंपल

पंजाब स्वीट्स      गंगानगर           रंगीन मटर
किसान डेयरी       पल्लवपुरम - 2      घी
ईजी डे             गंगानगर             जिंजर, रायता बूंदी, फ्राई (एन) इट पापड़ पैकेड, पैक्ड लड्डू
अभिषेक           पल्लवपुरम          मावा
ओमपाल               दौराला     पनीर
अनिल मिष्ठान भंडार   दौराला        लड्डू बूंदी
ओमपाल     दौराला        मिल्क केक
सुनील     दौराला        बूंदी का लड्डू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed