{"_id":"58befa844f1c1b6d43dc5ab8","slug":"protest-against-sampleing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब स्वीट्स पर सैंपल भरने को लेकर हंगामा, टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब स्वीट्स पर सैंपल भरने को लेकर हंगामा, टीम बैरंग लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफडीए द्वारा मंगलवार को गंगानगर स्थित पंजाब स्वीट्स पर सैंपल भरने को लेकर काफी हंगामा हुआ। एफडीए टीम दो सैंपल भरना चाहती थी, लेकिन एक सैंपल भरे जाने के बाद स्थानीय व्यापारी ने विरोध कर दिया। जिसके बाद टीम केवल रंगीन मटर का सैंपल भरकर लौट गई, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। व्यापारियों ने येलो कलर चमचम का सैंपल नहीं लेने दिया।
होली के मद्देनजर एफडीए द्वारा सोमवार से अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह का कहना है कि हम बिना किसी फोर्स के सैंपल भरने के लिए गए थे, ताकि व्यापारी को यह कतई न लगे कि उसका शोषण हो रहा है। जिस तरह से सैंपल भरने से पंजाब स्वीट्स पर रोका गया, उसको देखकर लगता है, ऐसे में अब अभियान पुलिस फोर्स के साथ चलाया जाएगा।
11 सैंपल भरे गए
अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को विभागीय टीम ने कुल 11 सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। गंगानगर, पल्लवपुरम के साथ दौराला क्षेत्र से सैंपल भरे गए हैं। विभागीय टीम जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाएगी। आने वाले तीन दिनों के अंदर एफडीए टीम दो शिफ्टों में अभियान चलाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह के समय दूध सप्लाई करने वालों से लेकर डेयरियों से सैंपल भरे जाएंगे। इसके बाद दोपहर में मिठाई की दुकानों से लेकर अन्य प्रतिष्ठानों से सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन
यहां से भरे गए सैंपल
प्रतिष्ठान जगह सैंपल
पंजाब स्वीट्स गंगानगर रंगीन मटर
किसान डेयरी पल्लवपुरम - 2 घी
ईजी डे गंगानगर जिंजर, रायता बूंदी, फ्राई (एन) इट पापड़ पैकेड, पैक्ड लड्डू
अभिषेक पल्लवपुरम मावा
ओमपाल दौराला पनीर
अनिल मिष्ठान भंडार दौराला लड्डू बूंदी
ओमपाल दौराला मिल्क केक
सुनील दौराला बूंदी का लड्डू