{"_id":"5be7763dbdec2269bb4205b4","slug":"protest-against-jain-muni-nayan-sagar-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल मामला: जैन मुनि के विरोध में चंडीगढ़ में प्रदर्शन, तीन-चार दिन में होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल मामला: जैन मुनि के विरोध में चंडीगढ़ में प्रदर्शन, तीन-चार दिन में होगी महापंचायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खतौली/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
जैन मुनि नयन सागर
मुजफ्फरनगर के खतौली की युवती के साथ जैन मुनि नयन सागर महाराज की वीडियो वायरल का मामला चातुर्मास संपन्न होते ही फिर से गरमाने लगा है। शनिवार को जैन समाज के लोग चंडीगढ़ में गए।
ये लोग जैन मुनि से वीडियो वायरल प्रकरण के बारे में जानकारी लेना चाहते थे, लेकिन मंदिर के प्रवास (कमरे) से जैन मुनि बाहर नहीं निकले। इसके बाद ये लोग विरोध प्रदर्शन करके लौट आए।
जैन मुनि वीडियो वायरल प्रकरण को लेकर दिल्ली में तीन-चार दिनों में फिर से जैन समाज की महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने दी।
विज्ञापन
सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि नगर के अलावा दिल्ली, एनसीआर सहित कई जगहों से जैन समाज के करीब 50 लोग एकत्र होकर शनिवार को चंडीगढ़ मंदिर में पहुंचे थे।

Trending Videos
जैन समाज के लोगों ने चातुर्मास संपन्न होने के बाद जैन मुनि से फिर से वीडियो वायरल प्रकरण के बारे में जानकारी लेने चाही, लेकिन वहां पर पुलिस प्रशासन तैनात था और जैन मुनि अपने कमरे से बाहर तक नहीं निकले।
इसलिए जैन समाज के लोग विरोध प्रदर्शन करके वहां से चले आए। सुशील जैन ने बताया कि शीघ्र तीन या चार दिन के भीतर दिल्ली में जैन समाज की महापंचायत होगी।
महापंचायत में जैन मुनि प्रकरण को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैन मुनि ने अपने साथ 37 बाउंसर को रखा हुआ है। फिलहाल वे उन बाउंसरों के साथ चंडीगढ़ में विहार कर रहे हैं।