{"_id":"69a2fb4a9f0b61a953099f84","slug":"protest-against-drain-potholes-and-dilapidated-roads-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111521-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाली खडंजे और जर्जर सड़कों पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाली खडंजे और जर्जर सड़कों पर जताया विरोध
Sat, 28 Feb 2026 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
नवाबगढ़ी में भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव नवाबगढ़ी में भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) द्वारा सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने गांव में नाली खडंजे और सड़कों की जर्जर हालत पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इस तरफ ध्यान देने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। सभा में किसान, मजदूर, युवा और ग्रामवासी उपस्थित रहे और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर खुलकर अपने विचार साझा किए। ग्रामीणों ने बताया कि नवाबगढ़ी में सड़कें जर्जर हैं। नालियों की सफाई व मरम्मत का कार्य लंबे समय से लंबित है। बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। चौधरी निखिल राव ने कहा कि किसान और मजदूर वर्ग की समस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो तहसील सरधना पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
संगठन विस्तार के दौरान शाकिब अंसारी, शाकिर, अनीश, फैसल और रामगोपाल को संगठन के विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के सिद्धांतों पर चलकर किसान-मजदूर हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। सभा में प्रमुख गुप्ता, मुंफीद, शहरोज मलिक, आदिल, मुजाहिद खान, शहजाद, वसीम राणा, आसिफ, शाहिद, नफीस रहे।