सीएए-एनपीआर और एनआरसी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, देवबंद में 300 लोगों ने दी गिरफ्तारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के आह्वान पर गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान स्थित ईदगाह मैदान में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद तीन सौ लोगों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
सोमवार को हुए प्रदर्शन में जमीयत के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश के संविधान से खिलवाड़ कर रही हैं। लोकतांत्रिक देश को तानाशाही से चलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा की मुसलमानों ने भी देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी हैं। इसलिए देश का मुसलमान इसमें हिस्सेदार है। मुसलमान देश में बाई चांस नहीं बल्कि बाई च्वाइस रह रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ताकत हमेशा नहीं रहती या तो अपनी गलती सुधार लो नहीं तो वक्त तुम्हें सुधार देगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार काले कानून को वापस नहीं लेगी और संविधान के साथ खिलवाड़ बंद नहीं करेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि वह जोश में होश न खोएं और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखें।
यह भी पढ़ें: शाहीन बाग में विवादित बयान देने पर सहारनपुर की शिक्षिका निलंबित, स्कूल प्रबंधक ने दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने सीएए, एनआरसी, एनपीआर को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथ में तिरंगे लिए और सीएए, एनआरसी, विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर ईदगाह मैदान पर पहुंचे। इस अवसर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया। अंत में मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ भी कराई गई।
धरने को मौलाना हकीमुद्दीन, जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर अहमद, जहीन अहमद, मौलाना शमशीर कासमी (सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी जमीयत) मुफ्ती खालिद सैफुल्लाह, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद, मौलाना अकील, छात्र नेता फवाद आलम, मौलाना तय्यब, कारी शौकीन, मौलाना मुशर्रफ, मौलाना मुस्तकीम, मौलाना अल्ताफ, मौलाना अब्दुल खालिक, मुफ्ती उमेर, मौलाना वसीम, कार्यकारी चेयरमैन नोमान मसूद, चौ मजाहिर राणा, मौलाना आरिफ, मौलाना, फुरकान कारी मुस्तफा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मौलाना जहुर कासमी संचालन मौलाना महमूद उर रहमान ने किया। कार्यक्रम संयोजक मौलाना इरफान रशीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त रही। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि धरने पर बैठे तीन सौ लोगों ने सीएए के विरोध में गिरफ्तारी दी थी, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/