फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protection of Vishvamitra's Yajna and the Deliverance of Ahalya enacted at the Hastinapur Ramlila.

Meerut News: हस्तिनापुर रामलीला में विश्वामित्र यज्ञ रक्षा, अहिल्या उद्धार का मंचन

Sun, 11 Oct 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Protection of Vishvamitra's Yajna and the Deliverance of Ahalya enacted at the Hastinapur Ramlila.
हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी हस्तिनापुर द्वारा रामलीला का मंचन जारी है। कलाकारों ने धार्मिक प्रसंगों का जीवंत प्रदर्शन कर दर्शकों को भावविभोर किया।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा से हुई। असुर बार-बार यज्ञ में विघ्न डालते थे। विश्वामित्र अयोध्यापति राजा दशरथ के दरबार पहुंचे। उन्होंने श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने का आग्रह किया। राजा दशरथ पुत्र मोह के कारण हिचकिचाए, पर गुरु वशिष्ठ की सीख पर मान गए। उन्होंने दोनों राजकुमारों को विश्वामित्र के साथ भेजा।
विज्ञापन

जंगल में विश्वामित्र के निर्देश पर श्रीराम ने राक्षसी ताड़का और यज्ञ भंग करने आए सुबाहु का वध किया। मारीच श्रीराम के बाण के प्रहार से शत-योजन दूर लंका जा गिरा। इसके पश्चात विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुरी की ओर बढ़े। मार्ग में अहिल्या की गाथा सुनकर श्रीराम ने शिला का स्पर्श किया। प्रभु के चरण स्पर्श से अहिल्या शापमुक्त होकर नारी रूप में प्रकट हुईं और श्रीराम की स्तुति की। मंचन के दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा।

हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में रामलीला मंचन करते कलाकार स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed