फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protecting the motherland is our moral duty: Anil Kumar

मातृभूमि की रक्षा करना हमारा नैतिक धर्म : अनिल कुमार

Tue, 05 Aug 2025 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Protecting the motherland is our moral duty: Anil Kumar
इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते आरएसएस के प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। शिक्षा न केवल व्यक्ति के मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ाती है, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाती है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति ज्ञान, मूल्य और कौशल प्राप्त करता है। इससे व्यक्ति आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनता है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करना हमारा नैतिक धर्म है।

इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर में मंगलवार को आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर अखंड भारत कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इस आयोजन के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने मुख्य अतिथि अनिल कुमार व मेरठ महानगर विभाग कार्यवाह अवनीश को पौधे भेंट किए। अवनीश ने कहा कि भारत की संस्कृति अनूठी और सबसे पुरानी है। आजादी के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का भाव रखना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। संचालन अनुपम निधि, वंदना सिंह व अंबिका देवी ने किया। इस अवसर पर अर्चना भास्कर, प्रमिला, कंचन सिंह, सुषमा बिंद, ज्योति, सुमन शर्मा, निधि राजवंशी, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed