फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   promotion way clear for kvk scientist

केवीके वैज्ञानिकों की पदोन्नति का रास्ता साफ

Fri, 13 Nov 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
promotion way clear for kvk scientist
केवीके वैज्ञानिकों की पदोन्नति का रास्ता साफ
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के कार्यरत वैज्ञानिकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें करियर एडवांसमेंट स्कीम का लाभ मिलेगा। इस मुद्दे को राज्यपाल के समक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने उठाया था। इससे संबंधित पत्र बृहस्पतिवार को विवि पहुंच गया।

पांच नवंबर को राजभवन में हुई बैठक में कृषि विवि के कुलपति डॉ. आरके मित्तल के अलावा अयोध्या, कानपुर, बांदा के कुलपति भी शामिल हुए थे। इस दौरान डॉ. आरके मित्तल ने मुद्दा उठाया था कि वर्ष 2011 से पूर्व के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (एसएमएस) को कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) का लाभ दिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को विशेष सचिव कृषि शिक्षा अनुसंधान अनिल ढींगरा का पत्र विवि पहुंचा। कुलपति ने बताया कि वर्तमान में 13 कृषि विज्ञान केंद्र काम कर रहे हैं। सात नए केवीके शुरू किए गए हैं। 13 कृषि विज्ञान केंद्रों के करीब 70 एसएमएस को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed