फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prohibition on admission of the people of village sivaya to agriculture university

सिवाया गांव के मजदूरों का विवि में प्रवेश बंद

Mon, 29 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
prohibition on admission of the people of village sivaya to agriculture university
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के समीप स्थित सिवाया गांव में एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से विश्वविद्यालय प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके चलते सिवाया गांव से विश्वविद्यालय में काम करने आने वाले मजदूरों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। कुलसचिव डॉ. बीआर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के समीप स्थित सिवाया गांव निवासी कारपेंटर मोहम्मद आसिफ की मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जनाजे में शामिल होने वाले परिजनों एवं पड़ोसियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। जिसमें परिवार के दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद विवि प्रशासन अलर्ट हो गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में फिलहाल सिवाया गांव से आने वाले मजदूरों का प्रवेश बंद कर दिया है और विश्वविद्यालय के सभी डिपार्टमेंट में प्रवेश द्वार पर ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन लगवाई गई हैं। इनके अतिरिक्त अंदर कार्यालय में भी सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। सभी कर्मचारियों को मास्क पहनकर ही आने की हिदायत दी गई है। ऑफिस में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed