फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Procession of the Cross at St. Joseph's Cathedral

Meerut News: संत जोसफ कैथेड्रल में निकाली गई क्रूस यात्रा

Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Procession of the Cross at St. Joseph's Cathedral
मेरठ। पुण्य शुक्रवार (गुड फ्राइडे) के अवसर पर मेरठ का ईसाई समाज पूरी तरह भक्ति और उपवास में लीन रहा। छावनी स्थित संत जोसफ कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना सभाओं और क्रूस यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को अत्यंत श्रद्धापूर्वक याद किया।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में सर्वप्रथम अंग्रेजी में विशेष प्रार्थना सभा संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन आरटी रैव्ह. बिशप भास्कर जेसुराज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान फादर थारथिस, फादर रॉय एवं फादर स्टीफन ने प्रार्थना सभा की विविध रीतियों को पूर्ण कराया। आराधना के दौरान प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर कहे गए अंतिम सात शब्दों का स्मरण किया गया।
विज्ञापन

दोपहर के समय यीशु को मृत्यु दंड दिए जाने से लेकर कब्र में रखे जाने तक 14 मुकाम की विशेष आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने जुलूस में भाग लिया जिसमें प्रभु यीशु के कष्टों और उनके सर्वोच्च बलिदान को प्रदर्शित करने वाले धार्मिक नाटकों का मंचन किया गया। इन दृश्यों ने वहां उपस्थित हर आंख को नम कर दिया। पवित्र क्रूस की उपासना के पश्चात सभी को परम प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न चर्चों में आयोजन और भक्तिमय वातावरण

मिशन कंपाउंड स्थित सिटी मैथोडिस्ट चर्च, बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च और सेंट जोंस चर्च सहित शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में विशेष कार्यक्रम हुए। क्रूस पे कुर्बान है, वो मेरा मसीहा है... और तेरे मार खाने से मैंने शिफा पाई है... जैसे मसीही गीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रभु यीशु के शांति, प्रेम और मानवता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लेमनटीना, एंजल, सेमसंग, मीनू, लकी, रिकसन, लॉरेंस समेत भारी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित रहे।

जरूरत पड़े तो इन्हें भी खबर में ले सकते हैं।
14 मुकाम का क्रम
यीशु को मृत्यु दंड दिया जाना।
यीशु का अपना क्रूस उठाना।
यीशु का पहली बार गिरना।
यीशु का अपनी माता मरियम से मिलना।
साइरीन के सिमोन द्वारा क्रूस उठाने में सहायता करना।
वेरोनिका द्वारा यीशु का मुख पोंछना।
यीशु का दूसरी बार गिरना।
यीशु का यरूशलेम की स्त्रियों को सांत्वना देना।
यीशु का तीसरी बार गिरना।
यीशु के वस्त्र उतारा जाना।
यीशु को क्रूस पर कीलें ठोंका जाना।
यीशु का क्रूस पर प्राण त्यागना।
यीशु को क्रूस से नीचे उतारा जाना।
यीशु को कब्र में रखा जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed