फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prizes were given to the winning students of district level competitions.

Meerut News: जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को दिए पुरस्कार

Fri, 26 Dec 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Prizes were given to the winning students of district level competitions.
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में समारोह आयोजित कर अटल शताब्दी समारोह के तहत जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज और जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं अलीना (सीएलएम इंटर कॉलेज) को 5000 रुपये, द्वितीय अवनी (आर्य कन्या इंटर कॉलेज) को 3000 रुपये और तृतीय गुंजन गोयल (नमी सागर जैन इंटर कॉलेज) को 2000 रुपये प्रदान किए गए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान महाविद्यालय की छात्राओं असमी, गुनगुन एवं अलका पासी को 10000, 5000 एवं 2500 रुपये दिए गए।
विज्ञापन

एकल काव्य पाठ में प्रथम गीत वर्मा (संत जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना), द्वितीय अंजलि (श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज) और तृतीय राधिका (शहीद मंगल पांडे महाविद्यालय) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. लता कुमार, प्रो. मोनिका चौधरी, डॉ. मनीषा भूषण, डॉ. राधारानी, डॉ. शालिनी वर्मा, प्रो. अंजू सिंह, सोनिया, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed