फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyanka Gandhi and Rahul gandhi returned to delhi after they stopped by Police on meerut border

मेरठ : राहुल-प्रियंका के काफिले की गाड़ी पुलिस पर चढ़ते-चढ़ते बची

Tue, 24 Dec 2019 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Dec 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi and Rahul gandhi returned to delhi after they stopped by Police on meerut border
up police - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस महासचिव और प्रियंका गांधी आज दोपहर मेरठ हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे कि उन्हें शहर से बाहर परतापुर थानाक्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर ही रोक लिया गया।

विज्ञापन


इस दौरान राहुल और प्रियंका के काफिले की गाड़ी पुलिस पर चढ़ते-चढ़ते बची। इस दौरान सीओ और एक इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे। हालांकि पुलिस ने दोनों नेताओं को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया जिसके बाद वे वापस दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कि राहुल-प्रियंका के मेरठ पहुंचने की सूचना पर परतापुर क्षेत्र में पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया था। इस दौरान सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी खुद और इंस्पेक्टर परतापुर आनंद मिश्रा पुलिसफोर्स के साथ मेरठ मोदीपुरम सीमा पर खड़े थे, ताकि दोनों नेताओं को मेरठ में प्रवेश करने से रोका जा सके।

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर भी एस्कॉर्ट ने गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ते रहे। बताया गया कि गाड़ी आगे बढ़ते ही सीओ और इंस्पेक्टर पीछे हो गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि बाद में पुलिस फोर्स ने एस्कॉर्ट और काफिले की अन्य गाड़ियों का पीछा किया जिसके बाद परतापुर थाने के पास बैरियर लगाकर राहुल-प्रियंका के काफिले की सभी गाड़ियों को रोका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed