फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   private hospital not ready to vaccination

निजी अस्पताल अभी नहीं तैयार, टीकाकरण को लेकर असमंजस बरकरार

Mon, 03 May 2021 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
private hospital not ready to vaccination
निजी अस्पताल नहीं तैयार, टीकाकरण को लेकर असमंजस
विज्ञापन

मेरठ। निजी अस्पतालों को सरकार ने वैक्सीन देनी बंद कर दी है। ऐसे में असमंजस बरकरार है कि उनके यहां टीकाकरण कब से शुरू हो पाएगा। अधिकांश पंजीकृत अस्पताल वालों का कहना है की वैक्सीन को लेकर अभी तो उनकी कोई तैयारी नहीं की है।
निजी अस्पतालों को अब कोविड वैक्सीन की आपूर्ति चिकित्सा विभाग नहीं करेगा। अगर वह टीकाकरण जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें अपने स्तर से कंपनी से सीधे वैक्सीन खरीदनी होगी। जिले में टीकाकरण के लिए 46 निजी अस्पतालों को अनुमति है। अभी तक इन अस्पतालों को चिकित्सा विभाग 150 रुपये की दर से वैक्सीन उपलब्ध करा रहा था। 150 रुपये की वैक्सीन लेकर निजी अस्पताल 250 रुपये में वैक्सीन लगा रहे थे। केंद्र सरकार ने कहा है कि अब निजी अस्पतालों को चिकित्सा विभाग के माध्यम से वैक्सीन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

केएमसी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि अभी तो वैक्सीन की उपलब्धता ही तय नहीं है। लोग अगर वैक्सीन लगवाने आएंगे तो वैक्सीन मंगवाने के लिए बात की जाएगी। एनसीआर अस्पताल के मैनेजर डॉ. राजेश ने बताया कि वैक्सीन निजी अस्पतालों को कब से कंपनी देगी यह तय नहीं है। लोकप्रिय अस्पताल के मीडिया मैनेजर ऋषभ का कहना है कि वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग से बात जी जाएगी। होप अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि वैक्सीन अभी अस्पताल के पास नहीं है। कैसे और कहां से खरीदनी होगी, सप्लाई कैसे होगी। इस पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed