{"_id":"6409c34668f327198a03c434","slug":"private-bus-overturned-more-than-20-injured-meerut-news-c-26-1-smrt1046-276-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज को ओवरटेक करने के प्रयास में पलटी प्राइवेट बस, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज को ओवरटेक करने के प्रयास में पलटी प्राइवेट बस, 20 से ज्यादा घायल
Thu, 09 Mar 2023 05:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 09 Mar 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
गंदेवडा संगम के पास प्राईवट बस पलटने के बाद थानाभवन चीएचसी में भर्ती महिला
- सात यात्रियों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
- यात्रियों का आरोप, चालक की बजाय हेल्पर तेज गति से चला रहा था बस
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, थानाभवन। क्षेत्र में गंदेवड़ा संगम के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस रोडवेज को ओवरटेक करने के प्रयास में पलट गई। जिसमें 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यात्रियों ने चालक की बजाय हेल्पर पर तेज गति से बस चलाने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को तीतरों की ओर से आ रही प्राइवेट बस रोडवेज को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गंदेवड़ा संगम घाट के पास पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मोनू पुत्र धर्मपाल निवासी गढ़ी हसनपुर झिंझाना, अबुबकर पुत्र सईद निवासी बल्ला माजरा झिंझाना, जैतून पत्नी इलियास निवासी गांव मुंडेट, मंगलदास पुत्र बारू गांव टिकरोल, सलोनी पुत्री रामकुमार ग्राम दथेड़ा, यामीन पुत्र जमीर बाबरी, कर्मवीर पुत्र हरफूल निवासी मुंडेट की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिए गए।
घायल आंचल निवासी जाफरपुर ने बताया कि वह मेरठ में योग अध्यापिका है। बस प्रतिदिन चौसाना से गढ़ी अब्दुल्ला और थानाभवन होते हुए शामली जाती थी। लेकिन आज यह बस गढ़ी अब्दुल्ला से सीधी थानाभवन न जाकर वाया तीतरों के रास्ते से आ रही थी। चालक नहीं बल्कि बस को हेल्पर चला रहा था। यात्रियों के बार-बार कहने पर भी वह गाड़ी की गति धीमी नहीं कर रहा था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल गुलनाज, पहल सिंह, सुल्ताना, प्राची, तनु, सायरा, आंचल, प्रेमो, अविना, समरीन आदि को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन उनके घर ले गए। हादसे की सूचना पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, डीएम रवींद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस का कॉमर्शियल परमिट है, फिर भी जांच की जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
तेज रफ्तार दूध की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी
फोटो
झिंझाना। शामली से बिड़ौली जा रही दूध की गाड़ी टपराना में अनियंत्रित होकर पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी।
थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना निवासी आशीष बुधवार को दोपहर बाद पिकअप गाड़ी में शामली से बिड़ौली दूध लेने जा रहा था। बताया गया कि टपराना में घुसते समय तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गई। ईख की फसल बड़ी होने की वजह से गाड़ी कई पलटी खाने से बच गई। गाड़ी का चालक आशीष सुरक्षित है। संवाद