{"_id":"695a8a8d325cf32e500425db","slug":"private-builders-will-develop-colonies-in-shatabdinagar-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1072682-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शताब्दीनगर में निजी बिल्डर विकसित करेंगे कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शताब्दीनगर में निजी बिल्डर विकसित करेंगे कॉलोनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्राधिकरण की ओर से छह जनवरी से शुरू होगी ई-ऑक्शन की प्रक्रिया
- सेक्टर-दो और आठ में 554 करोड़ की ग्रुप हाउसिंग परियोजना शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में ढांचागत सुनियोजित विकास के तहत तेजी से काम हो रहा है। जल्द ही शहर में नमो भारत का संचालन शुरू होने की संभावना है। इसके चलते ही मेरठ विकास प्राधिकरण शताब्दीनगर योजना में ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट निकाल रहा है। यहां निजी बिल्डर कॉलोनियां विकसित करेंगे। इसके लिए 554 करोड़ रुपये के ग्रुप हाउसिंग कम रेजिडेंशियल, ग्रुप हाउसिंग और कॉमर्शियल प्लॉट शामिल किए गए हैं। छह जनवरी से ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 17 जनवरी को ई-ऑक्शन होगा।
शताब्दीनगर सेक्टर दो में ग्रुप हाउसिंग कम कॉमर्शियल के करीब ढाई और तीन हजार वर्ग मीटर के दो प्लॉट हैं। इसका बेस प्राइस 30800 रुपये प्रति वर्गमीटर रखा गया है। सेक्टर-आठ में ग्रुप हाउसिंग कम रेजिडेंशियल के 17 प्लॉट हैं। इनका बेस प्राइस 24 से 26 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसी योजना के सेक्टर-10 में 8500 वर्ग मीटर का ग्रुप हाउसिंग का प्लॉट भी शामिल किया गया है। इसका बेस प्राइस 23100 रुपये रखा गया है।
मेडा के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि प्राधिकरण ने रैपिड कॉरिडोर के तहत शताब्दीनगर योजना में ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट निकाले हैं। इन्हें ई-नीलामी के जरिए दिया जाएगा। छह जनवरी से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।