{"_id":"62d641a509f37f2c657c63aa","slug":"prime-minister-narendra-modi-paid-tribute-by-posting-a-picture-from-meeruton-the-birth-anniversary-of-martyr-mangal-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजा की मेरठ की यादें, शहीद मंगल पांडे की जयंती पर पोस्ट कर नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजा की मेरठ की यादें, शहीद मंगल पांडे की जयंती पर पोस्ट कर नमन किया
Tue, 19 Jul 2022 11:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:01 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की यादों को ताजा करते हुए शहीद मंगल पांडे की जयंती पर शत शत नमन किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की यादों को ताजा करते हुए शहीद मंगल पांडे की जयंती पर शत शत नमन किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकॉउंट पर दो जनवरी 2022 के दौरे के समय शहीद स्मारक पर लगी मंगल पांडे की प्रतिमा पर नमन करते हुए अपने फ़ोटो को पोस्ट किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री दो जनवरी को खेल विवि के शिल्यान्यास कार्यक्रम से पहले शहीद स्मारक पर क्रांतिकारियों को नमन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने 23 मिनट तक क्रांतिकारियों के बलिदान की जानकारी ली थी। वहीं, राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में लगी इतिहास की नई वीथिकाओं का लोकापर्ण किया था।
विज्ञापन