फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priest Found Dead with Gunshot Wound in Meerut, Marital Dispute Suspected

Meerut: पुजारी का शव घर में मिला, गोली लगने से मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद

Mon, 02 Jun 2025 06:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Jun 2025 06:02 PM IST
सार

मेरठ के भाटवाड़ा इलाके में सूरजकुंड मंदिर के पुजारी अमित शर्मा का गोली लगा शव घर में मिला। मौके से पिस्टल बरामद, पत्नी से विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Priest Found Dead with Gunshot Wound in Meerut, Marital Dispute Suspected
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटवाड़ा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक पुजारी का गोली लगा शव घर के अंदर मिला। मृतक की पहचान सूरजकुंड मंदिर में पूजा करने वाले अमित शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की गई, वहीं कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य अहम साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक की अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि गोली लगना आत्महत्या का मामला है या किसी और वजह से मौत हुई।

विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष सुखराम सिंह ने बताया कि मौके से जो पिस्टल मिली है, उसकी वैधता की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed