फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   President will honor Meerut's shooter Mansi

Meerut News: मेरठ की शूटर मानसी को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

Thu, 05 Mar 2026 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
President will honor Meerut's shooter Mansi
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में होगा समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ सेंटर में कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिलाओं को सम्मानित करेंगी। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मेरठ की शूटर मानसी का भी नाम है। यह मेरठ शहर के लिए गर्व की बात है। मानसी को खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम से पूर्व कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का भी आयोजन होगा। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और नेतृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर मानसी भी काफी उत्साहित हैं। वह मेरठ से इकलौती महिला खिलाड़ी हैं, जिनका सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई पदक जीत चुकी हैं मानसी
मानसी कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर की रहने वाली हैं। वह पिछले चार साल से शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने महज 21 वर्ष की उम्र में कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किया। वह यहां मेरठ रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। अभी तक वह नेशनल गेम्स में रजत और कांस्य पद जीत चुकी हैं। खेलो इंडिया गेम्स में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। अभी हाल ही में हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भी उन्होंने रजत पदक जीता। उनके सम्मान के लिए चयन पर पिता कुलदीप कुमार और मां रेखा ने भी खुशी जाहिर की है। यहां से एथलेटिक्स में पारुल चौधरी, भाला फेंक में अन्नू रानी, पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी, रूपल चौधरी, किरन बालियान समेत अन्य महिला खिलाड़ियों ने देशभर में मेरठ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed