फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prepared to be investigated by those who did sports

जिन्होंने किया खेल, उन्हीं को बीओटी की जांच सौंपने की तैयारी

Sat, 28 Sep 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Prepared to be investigated by those who did sports
मेरठ। महानगर में बीओटी के छह मार्ग और 17 चौराहों पर अनुबंध के अनुरूप काम न होने और सड़कों पर 200 से अधिक स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगाने के बाद भी नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट में सबकुछ ठीक बता दिया। अब अधिकारियों को फंसता देखकर निगम के उच्चाधिकारी उसी विभाग के इंजीनियरों से बीओटी मार्ग और चौराहों की जांच कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने मई 2013 में अभिनव एडवरटाइजिंग कंपनी के डायरेक्टर सचिन चौधरी के साथ छह मार्गों के बीओटी का अनुबंध किया था, लेकिन बीओटी का पूरा काम ज्ञानेन्द्र चौधरी देखते हैं। उधर हीरा एडवरटाइजिंग को भी 17 चौराहे बीओटी पर दिए गए थे, लेकिन दोनों ही कंपनियों ने अनुबंध की शर्तों के मुताबिक काम नहीं किया। इसके बावजूद निगम अधिकारियों ने बीओटी कंपनियों के पांच साल के काम को संतोषजनक बता दिया। इसके आधार पर 2018 में उनके ठेके का नवीनीकरण कर दिया गया।
विज्ञापन

अब नगर निगम अधिकारी जांच रिपोर्ट में कार्य संतोषजनक दिखाने वाले अधिकारियों को बचाने की तैयारी कर रहे हैं। नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत सिंह उन्हीं अधिशासी अभियंता नीना सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित करने की तैयारी कर रहे हैं, जिन्होंने रिपोर्ट में खेल किया था। संस्तुति रिपोर्ट में भी अधिशासी अभियंता के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed