फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations underway to get rid of traffic jams through junction improvement plan

Meerut News: जंक्शन इम्प्रूवमेंट प्लान से जाम से निजात दिलाने की तैयारी

Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to get rid of traffic jams through junction improvement plan
मेरठ। शहर में बेतरतीब यातायात और जाम ने हलकान किया हुआ है। शहर के मुख्य मार्ग और चौराहे ही नहीं संपर्क मार्ग भी जाम से जूझ रहे हैं। दिल्ली रोड पर रैपिड के काम के चलते जैसे-तैसे यातायात चल रहा है। अब मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) की ओर से जंक्शन इंप्रूवमेंट प्लान तैयार किया गया है, जिससे शहर को जाम से निजात दिलाते हुए यातायात को सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडा की ओर से 8 अक्तूबर को एनएच-58 स्थित एक रिसॉर्ट में हैकेथॉन हुई थी। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न विभागों के अफसर भी मौजूद थे। बैठक के जरिए मेडा करीब 300 करोड़ से शहर के यातायात को दुरुस्त करने के लिए फ्लाई ओवर, अंडरपास, सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, संपर्क मार्ग आदि के निर्माण को जमीनी स्तर पर अमल में लाना था। अब इसके लिए पहले फेज के तहत 150 करोड़ रुपये के करीब के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को विभिन्न विभागों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के यातायात को दुरुस्त किया जाएगा। जाम से लोगों को राहत मिले और शहर के विकास को गति मिले इसके लिए प्लानिंग की गई है। उन्होंने बताया कि जून-2025 तक रैपिड के संचालन का लक्ष्य है। ऐसे में पहले से ही यातायात को दुरुस्त करने की तैयारी है। इसके लिए जंक्शन इम्प्रूवमेंट प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख कार्य
- बिजली बंबा बाईपास को रजबहे से दूसरी ओर से चौड़ा किया जाना।
- हापुड़ अड्डे से गांधी आश्रम तक तथा तेजगढ़ी से मुरलीपुर फूल तक मार्ग चौड़ीकरण।
- विक्टोरिया पार्क से नाले के किनारे मंगल पांडेय नगर से आवास विकास तक मार्ग चौड़ीकरण
- बच्चा पार्क से शहीद स्मारक तक एलिवेटेड रोड का निर्माण।
- इंदिरा चौक से बुढ़ानागेट मार्ग पर डिवाइडर निर्माण व मार्ग चौड़ीकरण।
- मेडिकल गेट के सामने यातायात को सुदृढ़ करना।
- खैरनगर चौराहे, रेलवे रोड चौराहे, एनएच-58 पर शोभापुर, बागपत बाईपास व रोहटा रोड विशेष कार्य।
- भावनपुर से जेल चुंगी तक मार्ग का चौड़ीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed