फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations to run Mohiuddinpur sugar mill from November 5

Meerut News: पांच नवंबर से मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल चलाने की तैयारी

Tue, 16 Sep 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations to run Mohiuddinpur sugar mill from November 5
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल पर किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए गन्ना समिति ने शासन ने स्वीकृति मांगी है। पेराई सत्र के लिए चीनी मिल पूरी तरह तैयार है। आगामी पांच नवंबर से मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल चलाने की तैयारी है। मेले में आने वाले किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को मोहिउद्दीनपुर सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में बैठक की गई। पूर्व विधायक जगत सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में बड़े काम किए। किसानों को गन्ने का उचित रेट दिलाया। समिति के चेयरमैन दीपक राणा ने कहा कि चीनी मिल आने वाले किसानों के लिए सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। चीनी मिल संचालन के लिए तैयार है। किसानों का करीब 29 लाख रुपये लगभग बकाया है, इसे जल्द दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के सभापति विमल शर्मा, बिजेंद्र प्रमुख, जीएम मुकेश कुमार पांडेय, गन्ना विकास अधिकारी जगदीप गुप्ता, डेलीडेट दीपांशु, हरिराज, सुमरती, मुन्नी देवी, युद्धवीर सिंह, राजीव कुमार, आजाद वीर, कृष्णपाल भड़ाना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मेले में किसानों को दी कई जानकारियां
मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति पर लगाए गए मेले में स्टॉलों के माध्यम से किसानों को तौल व्यवस्था, भुगतान, उच्च उत्पादक गन्ना किस्में, कीट प्रबंधन, जैविक खेती, डिजिटल सेवाएं, सहकारी सेवाएं और वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। किसानों ने विभाग और चीनी मिलों द्वारा जारी की गई सट्टा पर्ची यानी कैलेंडर में अपने गन्ने का रकबा देखा। साथ ही कुछ किसानों ने आपत्तियां भी दर्ज कराई। इनका अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed