{"_id":"6908e0784a1148504205631d","slug":"preparations-to-curb-incidents-of-theft-and-burglary-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105479-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा/मुंडाली। ठंड का मौसम शुरू होते ही पुलिस ने चोरों और नकबजनी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार ने सीओ, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को शरद ऋतु कार्य योजना लागू करने के निर्देश दिए हैं। नवंबर से जनवरी तक की ठंडी रातों में आमतौर पर चोरी, नकबजनी, मवेशी चोरी जैसे अपराध बढ़ जाते हैं। ऐसे में पहले ही पुलिस ने रणनीति बना ली है।
थाना और चाैकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हॉट स्पॅाट चिह्नित कर वहां रात में शिफ्ट वार पुलिस डयूटी लगाने के आदेश दिए गए हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी को टार्च और रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर डयूटी करनी होगी। ग्रामीण इलाकों में चलने वाली पुलिस रिस्पांस व्हीकल के रूट और पॉइंट्स का अधिकारी स्वयं निरीक्षण करेंगे। जरूरत पड़ने पर मौसम और घटनाओं को देखते हुए रूट में समय रहते बदलाव किया जाएगा।
थाना प्रभारी और बीट पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि सक्रिय अपराधियों की जानकारी बीट बुक में दर्ज करें और उन पर सतत निगरानी रखें जिससे गांवों में शांति व सुरक्षा बनी रहे।