फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations in final phase, fair inauguration tomorrow

अंतिम चरण में तैयरियां, मेला उद्घाटन कल

Fri, 04 Nov 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Preparations in final phase, fair inauguration tomorrow
अंतिम चरण में तैयरियां, मेला उद्घाटन कल
विज्ञापन

हस्तिनापुर। मखदूमपुर घाट पर चार दिनों तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बृहस्पतिवार को दर्जनों दुकानदार मेला स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानें लगानी शुरू कर दी। वहीं मेला प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा है। मेले का उद्घाटन पांच नवंबर को किया जाएगा।
चार से आठ नवंबर तक चलने वाले मेले के लिए दर्जनों दुकानदार मेला स्थल पर पहुंच गए। सभी ने अपनी चिन्हित जगहों पर दुकान सजाने का काम शुरू किया। शुक्रवार शाम से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मेला स्थल पर सड़कों को दुरुस्त कर लिया गया है। बिजली व्यवस्था पूर्ण हो गई है। पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। वहीं गंगा में बेरीकेडिंग का काम चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए अपील की जाएगी। इसके लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दीपदान और पिंडदान करेंगे सैकड़ों लोग
पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला प्रशासन का अंदाजा है कि इस बार करीब पांच लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। सभी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान और पिंड दान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
हस्तिनापुर। मखदुमपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को एडीजी राजीव सभरवाल, एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार, एसडीएम अखिलेश यादव ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
एडीजी ने एसएसपी को निर्देश दिए कि मेला स्थल पर किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गंगा घाट पर जाकर महिला श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाने वाले स्नान घाट का भी निरीक्षण किया। कहा कि महिला स्नान घाट पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जाए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए घुड़सवार जवान तैनात किए जाएं। उन्होंने एसडीएम अखिलेश यादव से भी सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने की बात कही। इस बार मेला स्थल पर अधिक श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेले में सिविल वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस फोर्स मेला स्थल पर पहुंच जाएगी। मेला स्थल पर पहुंचे सैकड़ों दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
वहीं थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह और वन विभाग के डिप्टी रेंजर रोबिन कुमार ने ग्राम प्रधान भारत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सौरव कश्यप एडीओ पंचायत राजवीर सिंह के साथ गंगा घाट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि विकासखंड की ओर से दर्जनों सफाई कर्मी मेला स्थल पर सफाई के लिए तैनात रहेंगे।

बूढ़ी गंगा किनारे मेले की तैयारियां तेज
हस्तिनापुर। प्राचीन बूढ़ी गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी जोरों पर है। तीन दिवसीय मेले में दुकानदारों ने दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। यह मेला जंबूद्वीप से लेकर बूढ़ी गंगा और मध्य गंग नहर के किनारे आयोजित किया जाता है। मेले में जैन समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोग पहुंचते हैं। नगर पंचायत ने मेला स्थल पर सफाई कार्य शुरू करा दिया है। दो दिनों में सभी कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से विद्युत, पेयजल और सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed