Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the Makhdumpur Ganga Fair gain momentum

Meerut News: मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Makhdumpur Ganga Fair gain momentum
मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारी करते जिला पंचायत ठकेदार स्रोत ग्रामीण
- गंगा की भौगोलिक स्थिति में बदलाव से इस बार बदला मेला स्थल
विज्ञापन

- गांव से तीन किलोमीटर दूर पूरब दिशा में बसेगी तंबुओं की नगरी
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले चार दिवसीय गंगा स्नान मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिला पंचायत ने मेला स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एसएसपी के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के सख्त निर्देश दिए थे।

गंगा की भौगोलिक स्थिति में बदलाव होने के कारण इस बार मेले का स्थान भी बदल दिया गया है। पिछले वर्ष जहां मेला आयोजित हुआ था, उससे अलग इस बार गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पूरब दिशा में गंगा की रेती में मेले का आयोजन किया जाएगा। नए मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्तों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही बिजली, पेयजल, सफाई, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। कार्तिक पूर्णिमा से पहले देवोत्थान एकादशी पर ही श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन


मेला प्रबंधक और जिला पंचायत के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में गंगा की रेती में तंबुओं की नगरी बसने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारी करते जिला पंचायत ठकेदार स्रोत ग्रामीण

मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारी करते जिला पंचायत ठकेदार स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed