फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the Corona explosion in the mandis again, nor social distancing, masks are also being used separately

मेरठ: खतरा टला नहीं कि सामुदायिक संक्रमण की तैयारी, मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग, मंडियों में भीड़ जुट रही भारी

Sun, 04 Oct 2020 11:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Corona explosion in the mandis again, nor social distancing, masks are also being used separately
coronavirus meerut, sabji mandi - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का खतरा मेरठ शहर में फल और सब्जी मंडी से शुरू हुआ, जिसके चलते लंबे समय तक नवीन मंडी को बंद रखा गया। सदर निवासी कई सब्जी व फल व्यापारियों को लंबे समय तक क्वारंटीन रहना पड़ा। इसके बावजूद कंकरखेड़ा, सदर और शहर की विभिन्न मंडी के व्यापारियों ने इससे सबक नहीं लिया।

विज्ञापन


व्यापारी मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। कुछ लोग नाक के नीचे मास्क लगाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी और श्रद्धापुरी समिति ने इस संबंध में जिला प्रशासन से शिकायत की है।

विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट स्थित गारमेंट शोरूम के दर्जनों कर्मचारी और शोरूम संचालक का पूरा परिवार चार दिन पूर्व क्वारंटीन हो गया। बावजूद शोरूम बंद नहीं किया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर शोरूम बंद कराया। शहर की सभी व्यापारिक एसोसिएशन लगातार बाजारों में मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। व्यापार को बचाने के लिए हमें स्वयं जागरूक रहते हुए ग्राहकों को भी मास्क लगाने के प्रति जागरूक करना होगा। संगठन पदाधिकारी बाजारों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

उधर, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि गल्ला मंडी में व्यापारी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। शहर की फल और सब्जी मंडी व्यापारियों को रविवार को अभियान चलाकर मास्क लगाने के प्रति जागरूक करते हुए मास्क बांटे जाएंगे।

सदर बाजार व्यापारिक एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील दुआ और अमित बंसल ने टीम के साथ शनिवार को बाजारों में मास्क बांटे। उन्होंने कहा हफ्ते भर तक लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed