{"_id":"6823b77cacfc821b540619d2","slug":"preparations-for-action-against-ankit-motala-under-the-goonda-act-meerut-news-c-72-1-smrt1021-133426-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित मोतला के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित मोतला के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
मेरठ। दौराला के जुआ प्रकरण में आरोपी जिला पंचायत सदस्य उर्मिला के पुत्र अंकित मोतला पर अब गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। शुरूआत में पुलिस की लचर कार्रवाई के कारण उसे जमानत मिल गई थी। इस डीआईजी कलानिधि नैथानी की नाराजगी जताते हुए सीओ से स्पष्टीकरण मांग लिया था। इसके बाद अंकित मोतला की हिस्ट्रीशीट खोल थी।
थाना दौराला की दादरी चौकी के पास अंकित मोतला के राजरानी होटल पर 9 अप्रैल को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने टीम भेजी थी। टीम ने वहां जुआ चलता पकड़ा था। स्थानीय दौराला पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अंकित मोतला और उसका साथी तरुण मौके से भाग गए थे। 31 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। इनमें मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और दिल्ली तक के जुआरी शामिल थे। अंकित मोतला समेत 34 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था।
मौके से 17 लाख रुपये कैश, 21 गाड़ी, 35 मोबाइल और ताश की गड्डियां बरामद हुई थी। अंकित मोतला पर इससे पहले भी लालकुर्ती थाने में तीन, सिविल लाइन में एक और टीपी नगर थाने में दो कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। डीआईजी ने अंकित मोतला की हिस्ट्रीशीट न खोलने और ऑपरेशन पहचान के तहत कार्रवाई न होने और विभिन्न अपराध बैठकों में दिए गए निर्देशों का पालन न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अंकित मोतला पर कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी अंकित मोतला के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर और दादरी चौकी के स्टाफ को हटा दिया था। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।