फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations begin for Mann Ki Baat and Women's Conference

Meerut News: मन की बात और महिला सम्मेलन की तैयारियां शुरू

Fri, 24 Oct 2025 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Mann Ki Baat and Women's Conference
सरधना। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में मन की बात और महिला सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई। संगठन
सरधना। भाजपा सरधना मंडल की बैठक गंज बाजार स्थित मंडल कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक जैन और संचालन मंडल महामंत्री शानू जैन ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि 26 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर आयोजित करने की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। साथ ही 29 अक्तूबर को जिले का महिला सम्मेलन सरधना में आयोजित होगा। कार्यक्रम की संयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सेठी रहेंगी। बैठक में नगर महिला मोर्चा पदाधिकारी पिंकी सोम, उमा त्यागी और शालिनी सैनी को आयोजन की व्यवस्था सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि 16वां रक्तदान कार्यक्रम रोटरी क्लब सरधना महान द्वारा पांडुकशिला रोड स्थित निलय भवन पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में शानू जैन, सुमित, मंगू प्रधान, डॉ. ओमकार पुंडीर, शंकर सिंह, वीरेंद्र सैनी, दीपक शर्मा, लोकेश जैन, राहुल पाल, मोहित सिंह, शिव कुमार जैन, संजीव शर्मा, पवन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, नीटू वर्मा, रक्षित गर्ग और प्रदीप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed