{"_id":"5dbde5378ebc3e93a230eccf","slug":"preparations-are-start-for-makhdumpur-ganga-mela-mawana-news-mrt4516065126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मखदूमपुर गंगा मेले की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
मवाना में मखदूमपुर गंगा पर मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी लेते जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर ?
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा पर जिला पंचायत द्वारा मखदूमपुर गंगाघाट पर लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गईं। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मेले स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर चार दिवसीय मेला नौ से 12 नवंबर तक लगेगा। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप सक्सेना, जिला पंचायत इंजीनियर सुनील कुमार गुप्ता, जिला पंचायत जेई अंशुल गुप्ता आदि मेलास्थल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर स्नान घाट व उनकी सुरक्षा के लिए घाट पर बेरीकेडिंग लगाने पर चर्चा की। मेला ठेकेदार से सभी सुविधाएं दुरुस्त करने की बात कही। हालांकि मेले का बजट पहले के मुकाबे इस बार कम हैं। पिछली बार 46 लाख रुपये था। इस बार घटनकर 40 लाख रुपये रह गया है। जिपं अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के मुताबिक मेले स्थल तक करीब पांच सौ मीटर रास्ता कम हुआ है, एक पुलिया कम बनी है वहीं इस बीच लगने वाली लाइट का भी खर्चा घटना है। जिसको लेकर मेले के बजट में कटौती की गई है। बताया कि सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के लिए कुछ मीटर पर डस्टबिन रखवाए जाएंगे। मेलास्थल व घाट पर गंदगी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। महिला स्नान घाट बनाए जा रहे हैं। नौ नवंबर को मेले का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह लतीफपुर, बामनोली, राठोडा खुर्द, तारापुर व रामराज आदि गांवों में जाकर लोगों का हाल जाना।
रास्ते पर फंसी राजस्व निरीक्षक और न्यायिक तहसीलदार की कार।
मेले का निरीक्षण करने जा रहे न्यायिक तहसीलदार मवाना और राजस्व निरीक्षक हस्तिनापुर की कार मेला स्थल से कुछ दूरी पर रास्ते में अधिक रेत होने से धंस गई। जिसके ट्रैक्टर द्वारा ही बाहर निकाला जा सका। दो अधिकारियों को बाइक द्वारा मेलास्थल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी से निगरानी
जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज नागर ने बताया कि मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जो पूरे मेले को कवर करेंगे। इसके लिए कंट्रोल रूम तैयार कराया जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया है।
बूढ़ी गंगा पर तीन दिवसीय होगा मेला
गंगा स्नान मेले की नगर पंचायत ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर लीं है। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र और चेयरमैन अरुण कुमार ने बताया कि बूढ़ी गंगा घाट पर लगने वाले 10 से 12 नवंबर तक तीन दिवसीय लगने वाले मेले का ठेका इस बार चार लाख पांच हजार रुपए में छोड़ा गया है। शनिवार को मेले के तैयारियां शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि बूढ़ी गंगा किनारे श्रद्धालुओं के लिए स्नान घाट बनाने का कार्य सोमवार से शुरू होगा। बताया कि नगर पंचायत द्वारा गंगा स्नान मेले में पानी छिड़काव, पेयजल, मोबाइल शौचालय, चूना पट्टी, फॉर्मिंग कीटनाशक का छिड़काव आदि किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी न रहे और मेले में स्वच्छता अभियान का पालन हो।